सूरजपुर: सिलफिली बस स्टैंड में गांजे से भरी बस पकड़ी गई, तस्कर फरार
सूरजपुर जिले के सिलफिली बस स्टैंड में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अंबिकापुर से सूरजपुर आ रही नीलम ट्रेवल्स की बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों को बस की गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्होंने बस को रोककर जांच की, जहां यात्री सीटों पर कपड़ों में पैक किए गए गांजे के कई गट्ठर मिले। बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 यात्री सवार