चैनपुर: छत्तीसगढ़: कनहर नदी में डूबने से चैनपुर के किशोर की मौत, पिता संग दशहरा मेला गया था गुब्बारा बेचने
छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित कनहर नदी में डूबने से चैनपुर के बंदुआ गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर इरशाद मियां पिता इश्तियाक मियां उर्फ इनर मियां की मौत हो गयी। मंगलवार की शाम स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया।