प्रयागराज: पवन यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हाफ एनकाउंटर में दो आरोपी लल्ला यादव और निहाल अली गिरफ्तार
प्रयागराज चर्चित पवन यादव हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के दौरान मामले के दो मुख्य आरोपियों, लल्ला यादव और निहाल अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को आरोपियों के क्षेत्र में छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से लल्ला यादव और निहाल अली घायल हो गए और मौके पर ही धर दबोचे गए।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल आरोपियों को स्ट्रेचर के जरिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
पवन यादव हत्याकांड में थे वांछित
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों बदमाश चर्चित पवन यादव हत्याकांड में नामजद व वांछित चल रहे थे। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पास से मिले असलहों को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026