मुंगेर: खलिहान में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के सामने वारदात, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Munger, Munger | Jun 2, 2026 जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टीकारामपुर दियारा का है, जहां खलिहान में रखी मकई की फसल की रखवाली कर रहे एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान टीकारामपुर भीम टोला निवासी 30 वर्षीय मंसूरी