Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

NEET Re-Exam 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 57 केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा #NEET2026 #IndoreNews #NEETExam #EducationNews #MPNews #नीट_परीक्षा #इंदौर_समाचार #परीक्षा_तैयारी #शिक्षा_समाचार #मध्यप्रदेश_समाचार नीट पुनः परीक्षा इंदौर परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी जिला प्रशासन पुलिस व्यवस्था कलेक्टर शिवम वर्मा सुरक्षा प्रबंध यातायात व्यवस्था शिक्षा NEET Re Exam Indore Examination Centers Candidates District Administration Police Security Shivam Verma Exam Arrangement Traffic Management Education News

Indore, Indore | Jun 17, 2026

MORE NEWS

*आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक चेतना का संदेश*
----
*विशेष व्याख्यान एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*
इंदौर, 01 अगस्त 2026
       शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन, इंदौर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान तथा विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन तथा रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलू मालवीय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
      कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ऋषिना नातू ने "आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में योगदान" विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आचार्य राय ने भारतीय वैज्ञानिक विरासत को आधुनिक रसायन विज्ञान और स्वदेशी उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वावलंबन और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
        उन्होंने बताया कि आचार्य राय ने प्राचीन भारतीय रसायन विज्ञान का गहन अध्ययन कर यह स्थापित किया कि भारत में वैदिक एवं उत्तरवैदिक काल से रसायन विज्ञान की समृद्ध परंपरा विद्यमान रही है। उनकी प्रसिद्ध कृति "History of Hindu Chemistry" भारतीय रसायन विज्ञान की प्राचीन उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज मानी जाती है, जिसमें धातु विज्ञान, औषध निर्माण तथा वैज्ञानिक विधियों का विस्तृत वर्णन मिलता है।
       डॉ. नातू ने कहा कि विज्ञान का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति भी होना चाहिए। इसी विचार से प्रेरित होकर आचार्य राय ने बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की, जो भारत की प्रथम स्वदेशी रासायनिक एवं औषधि निर्माण संस्थाओं में से एक थी। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ने ऐसे समय में भारतीय विज्ञान की गौरवशाली परंपरा को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया, जब औपनिवेशिक इतिहास लेखन भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों को कमतर आंकने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने अपने शोध एवं लेखन से इस भ्रम को दूर किया।
       उन्होंने बताया कि आचार्य राय ने मरक्यूरस नाइट्राइट (Mercurous Nitrite) के सफल संश्लेषण सहित नाइट्राइट रसायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान किए, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिली। उनकी पुस्तक "History of Hindu Chemistry" केवल वैज्ञानिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन वैज्ञानिक चेतना का प्रामाणिक दस्तावेज है। प्राचार्य ने कहा कि आचार्य राय का जीवन सादगी, ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण था। उनका विश्वास था कि किसी वैज्ञानिक की वास्तविक पहचान उसके ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण से होती है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी ने छात्राओं से आचार्य राय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
        भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुचित्रा हरमलकर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करती है। विज्ञान को स्वदेशी दृष्टिकोण, नवाचार और मानव कल्याण से जोड़ना ही आचार्य राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशेष व्याख्यान के उपरांत विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने रसायन विज्ञान एवं अन्य वैज्ञानिक विषयों पर आधारित अनेक नवाचारपूर्ण मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।
        सुश्री अनिता सोलंकी, रोशनी यादव एवं अनिता पालने ने वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता एवं शोध क्षमता का परिचय दिया। वहीं स्थैतिक मॉडल आशिका यादव एवं निशा वर्मा, कार्यशील मॉडल नौशीन शेख एवं रोज़मीन शेख तथा चार्ट प्रस्तुति अनिता गदारिया एवं खुशी केलवा द्वारा तैयार किए गए। प्राध्यापकों ने छात्राओं के वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
         कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. सुचित्रा हरमलकर, प्रो. नीलू मालवीय, प्रो. ललिता गोयल, प्रो. पल्लवी गुप्ता, प्रो. नेहा गुप्ता, प्रो. संध्या दावरे, प्रो. विनीता ओसारी एवं प्रो. गीता अटेरिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गीता अटेरिया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. पल्लवी गुप्ता ने किया। 
----
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

*आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक चेतना का संदेश* ---- *विशेष व्याख्यान एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन* इंदौर, 01 अगस्त 2026 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन, इंदौर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान तथा विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन तथा रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलू मालवीय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ऋषिना नातू ने "आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में योगदान" विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आचार्य राय ने भारतीय वैज्ञानिक विरासत को आधुनिक रसायन विज्ञान और स्वदेशी उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वावलंबन और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने बताया कि आचार्य राय ने प्राचीन भारतीय रसायन विज्ञान का गहन अध्ययन कर यह स्थापित किया कि भारत में वैदिक एवं उत्तरवैदिक काल से रसायन विज्ञान की समृद्ध परंपरा विद्यमान रही है। उनकी प्रसिद्ध कृति "History of Hindu Chemistry" भारतीय रसायन विज्ञान की प्राचीन उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज मानी जाती है, जिसमें धातु विज्ञान, औषध निर्माण तथा वैज्ञानिक विधियों का विस्तृत वर्णन मिलता है। डॉ. नातू ने कहा कि विज्ञान का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति भी होना चाहिए। इसी विचार से प्रेरित होकर आचार्य राय ने बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की, जो भारत की प्रथम स्वदेशी रासायनिक एवं औषधि निर्माण संस्थाओं में से एक थी। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ने ऐसे समय में भारतीय विज्ञान की गौरवशाली परंपरा को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया, जब औपनिवेशिक इतिहास लेखन भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों को कमतर आंकने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने अपने शोध एवं लेखन से इस भ्रम को दूर किया। उन्होंने बताया कि आचार्य राय ने मरक्यूरस नाइट्राइट (Mercurous Nitrite) के सफल संश्लेषण सहित नाइट्राइट रसायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान किए, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिली। उनकी पुस्तक "History of Hindu Chemistry" केवल वैज्ञानिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन वैज्ञानिक चेतना का प्रामाणिक दस्तावेज है। प्राचार्य ने कहा कि आचार्य राय का जीवन सादगी, ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण था। उनका विश्वास था कि किसी वैज्ञानिक की वास्तविक पहचान उसके ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण से होती है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी ने छात्राओं से आचार्य राय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुचित्रा हरमलकर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करती है। विज्ञान को स्वदेशी दृष्टिकोण, नवाचार और मानव कल्याण से जोड़ना ही आचार्य राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशेष व्याख्यान के उपरांत विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने रसायन विज्ञान एवं अन्य वैज्ञानिक विषयों पर आधारित अनेक नवाचारपूर्ण मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। सुश्री अनिता सोलंकी, रोशनी यादव एवं अनिता पालने ने वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता एवं शोध क्षमता का परिचय दिया। वहीं स्थैतिक मॉडल आशिका यादव एवं निशा वर्मा, कार्यशील मॉडल नौशीन शेख एवं रोज़मीन शेख तथा चार्ट प्रस्तुति अनिता गदारिया एवं खुशी केलवा द्वारा तैयार किए गए। प्राध्यापकों ने छात्राओं के वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. सुचित्रा हरमलकर, प्रो. नीलू मालवीय, प्रो. ललिता गोयल, प्रो. पल्लवी गुप्ता, प्रो. नेहा गुप्ता, प्रो. संध्या दावरे, प्रो. विनीता ओसारी एवं प्रो. गीता अटेरिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गीता अटेरिया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. पल्लवी गुप्ता ने किया। ---- #JansamparkMP #indore #इंदौर Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

*राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ  हुआ संपन्न*
इंदौर, 03 अगस्त 2026
 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) नंदा नगर इंदौर में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस पखवाड़े का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी, वृक्षारोपण, स्वच्छता रैली, प्लॉगिंग अभियान, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, “वेस्ट टू वेल्थ” प्रदर्शनी तथा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक जैसी अनेक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
 संस्थान के प्राचार्य श्री गुलाब चंद्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का आधार है। यदि हम सभी अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, तो स्वच्छ भारत का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
-----
#Swachhata #CleanIndia #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

*राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ हुआ संपन्न* इंदौर, 03 अगस्त 2026 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) नंदा नगर इंदौर में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस पखवाड़े का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी, वृक्षारोपण, स्वच्छता रैली, प्लॉगिंग अभियान, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, “वेस्ट टू वेल्थ” प्रदर्शनी तथा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक जैसी अनेक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। संस्थान के प्राचार्य श्री गुलाब चंद्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का आधार है। यदि हम सभी अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, तो स्वच्छ भारत का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। ----- #Swachhata #CleanIndia #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कंपेल के 1100 विद्यार्थियों को वितरित कीं साइकिलें एवं कॉपिया*
---
*शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
इंदौर, 01 अगस्त 2026
    इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में आज शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री तुलसीराम सिलावट तथा विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माहेश्वरी स्कूल के लगभग 1100 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें एवं अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपियां वितरित कीं। 
      इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है, ताकि विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने।
       उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए साइकिल न केवल आवागमन का साधन है, बल्कि यह उनके शैक्षणिक जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने का माध्यम भी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे अधिक उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
         मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कई बार आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी कॉपी, पुस्तकें अथवा साइकिल जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को विवश हो जाते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
       कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजमोहन राठी, श्री रामेश्वर चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, सरपंच श्री ओमप्रकाश कंट्रोल वाले, श्री माखन गोखले, श्री श्याम निवाड़ी, श्री सुरेश टेलर, श्री प्रेम बोरवेल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
---
#JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कंपेल के 1100 विद्यार्थियों को वितरित कीं साइकिलें एवं कॉपिया* --- *शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* इंदौर, 01 अगस्त 2026 इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में आज शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री तुलसीराम सिलावट तथा विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माहेश्वरी स्कूल के लगभग 1100 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें एवं अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपियां वितरित कीं। इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है, ताकि विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए साइकिल न केवल आवागमन का साधन है, बल्कि यह उनके शैक्षणिक जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने का माध्यम भी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे अधिक उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कई बार आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी कॉपी, पुस्तकें अथवा साइकिल जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को विवश हो जाते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजमोहन राठी, श्री रामेश्वर चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, सरपंच श्री ओमप्रकाश कंट्रोल वाले, श्री माखन गोखले, श्री श्याम निवाड़ी, श्री सुरेश टेलर, श्री प्रेम बोरवेल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026