बरेली: निजी स्कूल फीस के खिलाफ अभिभावक और किसान एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी
बरेली में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ अभिभावकों का आंदोलन तेज हो गया है, जिसे भाकियू (चढूनी) का समर्थन मिला है। संगठन ने स्कूलों पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए किसान परिवारों पर बढ़ते आर्थिक बोझ की बात कही। 24 अप्रैल तक कार्रवाई न होने पर 25 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।