मिर्जापुर: नवरात्र मेला की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, गंगा घाटों से मलबा हटाने का निर्देश
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नगर मजिस्ट्रेट अभिनाश कुमार के साथ मंदिर परिसर, निर्माणाधीन हेलीपैड और गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
गंगा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही सीढ़ियों पर जमा मलबा तत्काल हटाने के निर्देश CNDS और नगर पालिका परिषद को दिए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#मिर्जापुर #विंध्याचल #मां_विंध्यवासिनी #शारदीय_नवरात्र #नवरात्र_मेला #DM_Mirzapur #TodayMirzapurNews