सरधना: कालंद चुंगी पर शिकायतों के बावजूद सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण नहीं रुक रहा, सक्षम उच्च अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
सरधना नगर के कालंद चुंगी स्थित सरकारी तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार निवारण रिवॉल्यूशन फ्रंट (एनजीओ) ने प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने उप जिलाधिकारी सरधना को ज्ञापन सौंपकर खसरा संख्या 1877 पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने की मांग की है। ए