मुंगावली: सेहराई में 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार खिरियामहू निवासी कमल किशोर कुशवाह उम्र 45 वर्ष ने शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सेहराई में बधिया पुलिया के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चला कर उसे टक्कर मार दी, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।