फुलवरिया: लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे, गांव, परिवार और समाज पर बना रहे डॉक्यूमेंट्री
फुलवरिया प्रखंड में बीते बुधवार को अपने पैतृक गांव लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव पहुंचे। इस दौरान उस समय खास हलचल देखी गई। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव अपने गांव परिवार और समाज पर आधारित एक फिल्म नुमा डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। तेज प्रताप यादव पूरे गांवई में अंदाज में गांव का भ्रमण किया।