सुपौल: राघोपुर: सुपौल में ‘दिशा’ बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद दिलेश्वर कामैत ने दिए निर्देश
Supaul, Supaul | May 4, 2026 समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद