बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पशु व्यापारियों से अवैध वसूली और मारपीट का आरोप
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पशु व्यापारियों से अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को करीब दोपहर 2:00 बजे तहसील दिवस में पहुंचकर पीड़ितों ने आरोप लगाया कि लग्जरी कारों में आए कुछ लोगों ने खुद को गौ रक्षक दल का पदाधिकारी बताते हुए उन्हें रोक लिया और जबरन पैसे वसूल लिए।व्यापारियों के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यापारी के मोबाइल से 30 हजार रुपय