बख्तियारपुर: नरौली में चोरी की कोशिश नाकाम, एक बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद
सालिमपुर थाना अंतर्गत ग्राम नरौली में मोनु पांडेय की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रयास को नाकाम किया। सूचना सत्यापन के दौरान घर में छापेमारी में जुराबनपुर थाना क्षेत्र के वैशाली जिला निवासी विशाल कुमार को पुलिस बल की सहायता से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में दो लोडेड गोली थी।