मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आज एकदिवसीय सिरोही दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित होने वाली विशाल आमसभा में शामिल होने के लिए भाजपा गिरवर मंडल के प्रत्येक गांव से कार्यकर्ता बसों द्वारा सुबह भारी संख्या में सिरोही के लिए रवाना हुए।