बीघापुर: तकिया मेले में स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी सुंदर प्रस्तुति
Bighapur, Unnao | Dec 22, 2025 तकिया मेले में चल रहे साँस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला में तहसील स्तरीय कई विद्यालयों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम तहसीलदार गणेश सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलन से किया। मंच का संचालन त्रिवेणी काशी के शिक्षक प्रदोष सिंह द्वारा किया गया।