पन्ना: ग्राम कांटी में सगी बहन को मृत दर्शाकर पिता की संपत्ति हड़पी, पीड़िता ने SP और DM को दी शिकायत
Panna, Panna | Nov 19, 2024 फरियादिया दसिया बाई चौधरी ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन सौंप कर बताया है कि उसका मायका ग्राम कांटी ग्राम पंचायत बमुरहा में है, वह अपने माता-पिता की संतान 3 बहने थी जिनमें सबसे बड़ी बहन प्यारी बाई की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है, वर्तमान में वह स्वयं दसिया बाई और छोटी बहन कस्तूरी बाई है।