पन्ना: दमचुआ से नई बस्ती तक ₹3.18 करोड़ से बन रही सड़क के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप, बनते ही ध्वस्त हो रही सड़क
Panna, Panna | Nov 19, 2024 पन्ना जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से दमचुआ से नईबस्ती तक सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि निर्माण में घटिया और अमानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने से पहले ही टूटने की संभावना है।