सरदारपुर: राजगढ़ में नलों से आ रहे गंदे पानी को देखकर भड़के विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूछा- क्या राजगढ़ को भी भागीरथपुरा बनाएंगे?
Sardarpur, Dhar | Jan 12, 2026 राजगढ़ की संजय कॉलोनी में नलों से आ रहे गंदे पानी की पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंघार की शिकायत पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल राजगढ़ की संजय कॉलोनी पहुँचे। यहाँ विधायक ग्रेवाल ने रहवासियों से नलों में आ रहे पानी को लेकर चर्चा की। जिस पर रहवासियों ने विधायक को बताया कि नलों में काफी समय से गंदा पानी आ रहा है।