अनूपगढ़: भारत विकास परिषद ने पंचायत समिति के पीछे कॉलोनी को गोद लिया, पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया अभियान
भारत विकास परिषद पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र में अनेक कार्य कर रही है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद ने अनूपगढ़ पंचायत समिति के पीछे स्थित कालोनी को गोद लिया है। परिषद के कार्यकर्ता नरेंद्र कमल छिम्पा ने आज गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि परिषद के द्वारा आज इस कॉलोनी में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि पौधों की सार-सम्भाल भी परिषद करेगी।