रसूलाबाद: भुजपुरा गांव में राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिवली कोतवाली में रनियां थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव भुजपुरा में स्थित है।जहां नायब तहसीलदार और राजस्व लेखपाल भूमि की पैमाइश करने मौके पर पहुंचे थे।आरोप है कि इसी दौरान कछवाहन पुरवा गांव के चार लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी