बीसलपुर: पंसड़ी गांव में विद्युत कनेक्शन काटने गये विद्युत कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की गाली गलौज, रिपोर्ट दर्ज
पंसड़ी गांव में विद्युत बिल की राजस्व वसूली को लेकर कनेक्शन काटने गये लाइनमैन और उसके साथियों के साथ दो लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लाइन मैन संजीव कुमार की तहरीर के आधार पर दियोरिया कलां पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।