बीसलपुर: ग्राम चौसर हरदों पट्टी में पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसर हरदों पट्टी निवासी नीलम देवी पत्नी नन्हेंलाल ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि 20 फरवरी की दोपहर लगभग 1:00 बजे उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज की जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो इसी दौरान गुस्साए पति ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया।