इंदौर: TCS चौराहे पर ढाबे के बाहर चाकूबाजी, 4 युवकों पर मामला दर्ज
Indore, Indore | Jul 15, 2025 इंदौर में सुनसान स्थानों में बने अवैध ढाबे और कैफे अब उत्पातों का केंद्र बन गए हैं। जहां आए दिन विवादों की घटना सामने आती है। ऐसा ही एक ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां TCS चौराहे पर स्थित ढाबे के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।