खुरई: कन्नाखेड़ी में युवक ने 50 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या की, मृतक आए दिन आरोपी को गालियां देता था, आरोपी गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Dec 25, 2024 देहात थाना क्षेत्र के कन्ना खेड़ी गांव में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक युवक ने गालियां देने को लेकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । पुलिस ने आज दोपहर 1.00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कैलाश अहिरवार आरोपी अशोक अहिरवार को गालियां देता था। आरोपी को गिरफ्तार कर शाम 4 बजे न्यायालय में पेश कर भेजा जेल