खुरई: भीलोन गांव में 34 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Khurai, Sagar | Dec 25, 2024 बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे भीलोन गांव में एक 34 वर्षीय महिला आरती पति डेलन अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय पूरा परिवार खेत पर काम करने गया था। महिला के दो छोटे बच्चों ने मां को फांसी पर देखा तो उन्होंने सभी को जानकारी दी, अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया