हज़ारीबाग: कर्जन ग्राउंड में हज़ारीबाग़ जिला स्तरीय 63 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला स्तरीय 63 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ कर्जन ग्राउंड स्टेडियम हजारीबाग में उपायुक्त नैंसी सहाय सहित अन्य पदाधिकारी दीप प्रज्जवलित कर किया गया । तत्पश्चात उपायुक्त ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर किक मार खेल का विधिवत शुरुआत किया।