मेहदावल: मेहदावल पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत दी, वापस कराए ₹10 हजार
संतकबीरनगर। जनपद में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक युवक को राहत दिलाते हुए उसके खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई