मांट: संदिग्ध हालातों में मांट मूला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Mat, Mathura | May 4, 2026 मांट थाना क्षेत्र के गांव मांट मूला में गुलाब नगर में रहने वाले करीब 36 वर्षीय राजू पुत्र रोशन सिंह ने संदिग्ध हालतों में रविवार की देर रात फांसी लगा ली,राजू की पत्नी सुनीता द्वारा इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी,इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे सीएचसी मांट पर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,