चकरनगर: कँधेसीघार में खाली पड़ी गौशाला, सड़कों और खेतों में घूम रहे मवेशी
चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छुट्टा गौ वंशों को लेकर एक बड़ी समस्या बनी हुई है।ऐसे में अगर हम बात करें गौशालाओं की तो कँधेसीघार गौशाला में एक भी न तो गाय दिखी और न ही पानी से लेकर भूसा आदि का स्टॉक दिखाई दिया। आपको बता दें कि सूचना के आधार पर आज मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों ने करीब 4 बजे कँधेसी गौशाला को जाकर देखा तो गौशाला वीरान सी पड़ी है।