चकरनगर: किसानों के बीच तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
चकरनगर इलाके में इस समय तेंदुओं का आतंक है।क्षेत्र के किसान दहशत में है सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में करीब 12 बजे पर गन्यावर गांव के खेतों पर किसानों को तेंदुआ दिखा घबडाए किसानों ने 112 नम्बर पुलिस को फोन ठोंक दिया और फिर वन विभाग टीम को फोन करके सूचना दी ।सूचना पर तत्काल वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुआ काफी आगे निकल गया था।