सहारनपुर: सिख भाइयों से मारपीट मामले में सिख समाज में रोष, 82 गुरुद्वारों की संयुक्त कमेटी का गठन
सहारनपुर के नकुड़-देवबंद मार्ग पर दो सिख भाइयों के साथ हुई मारपीट और धार्मिक चिन्हों के अपमान के आरोपों को लेकर सिख समाज में नाराजगी है।श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) सहारनपुर ने मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संस्था के अनुसार, 7 जून 2026 को दो सिख भाई नकुड़ से देवबंद जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।