बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि कार्यक्रम में छोटे बच्चों और महिलाओं को फफूंदी लगे एक्सपायरी बिस्किट बांटे गए। जैसे ही यह बात सामने आई, मौके पर हंगामा मच गया और महिलाएं नाराज होकर अधिकारियों से जवाब मांगने लगीं।