गोरखपुर: सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंचा विरोध, इंदिरा बाल विहार तिराहे पर पुतला दहन से पहले कैंट पुलिस ने लिया एक्शन
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा बाल विहार तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने पहुंचे। हालांकि इसकी भनक पहले ही पुलिस को लग गई थी, जिसके चलते मौके पर मौजूद कैंट थाने के पुलिसकर्मियों ने युवाओं को पुतला दहन से पहले ही रोक लिया।बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया