जमुई: करहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 करहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बुधवार की देर शाम 7 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।