चांदपुर: चांदपुर में बिजली घर पर भाकियू लोक शक्ति ने किया धरना प्रदर्शन
बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे भाकियू लोक शक्ति के लोगों ने चांदपुर में बिजली घर पर धरना दिया है। किसानों ने 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि अधिकारी सीएम योगी के आदेश का पालन नहीं कर रहे 10 घंटे बिजली ना आने से किसानों की सिंचाई नहीं हो रही साथ हीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी किसानों ने मुद्दा उठाया