बरेली: गौसगंज में मोहर्रम के जुलूस में हुए बवाल के बाद मुस्लिम महिलाओं ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों से की मुलाकात
शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में हुए बवाल के बाद मुस्लिम महिलाओं ने भीम आर्मी के पदाधिकारी विकास बाबू व तौफीक प्रधान से मुलाकात की है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कर निर्दोषों की मदद करने की गुहार लगाइ है। भीम आर्मी पदाधिकारी विकास बाबू ने अधिकारियों से वार्तालाप कर महिलाओं को आश्वासन दिया है। मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।