बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर में दबंग ने जमीन पर किया कब्जा, व्यक्ति ने एसएसपी से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र तुला शेरपुर में दबंग ने जमीन पर किया कब्जा, व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देखकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। व्यक्ति का कहना है कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की गई ।लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।