बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर अड्डे पर टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने टेंपो चालक को जमकर पीटा
सिविल थाना क्षेत्र के मथुरापुर अड्डे पर टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दबंगों ने टेंपो चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।