बरेली: गौसगंज में हुए बवाल के बाद सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एसपी दक्षिणी मानुस पारीक से की मुलाकात
शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एसपी दक्षिणी मानुस पारीक से मुलाकात की है। उन्होंने एसपी दक्षिणी को बताया कि मुकदमे में कुछ निर्दोष लोगों का नाम भी शामिल हो गया है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कर निर्दोषों की मदद की जाए।