बरगढ़: बड़गड़ में तेज आंधी-बारिश से शादी सीजन में टेंट व्यवसायियों को भारी नुकसान, चिंता बढ़ी
बड़गड़ क्षेत्र में इन दिनों तेज आंधी और बारिश ने शादी-विवाह के सीजन पर बुरा असर डाला है। अचानक बदलते मौसम के कारण टेंट व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय टेंट संचालकों ने बताया कि कई जगहों पर लगाए गए टेंट, पंडाल और सजावट सामग्री तेज हवाओं में उड़ जा रहे हैं या क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।टेंट व्यवसायि