*बदमाशों ने संत के साथ वारदात को दिया अंजाम*
भरतपुर। जिले के हलैना में वैर थाना क्षेत्र के गांव सिरस के निकट श्री खोर वाले हनुमान मंदिर में हथियारों से लैस तीन बदमाशो ने घुसकर मंदिर के महंत दामोदर दास काठिया बाबा के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार अर्धरात्रि के समय हुई इस वारदात को लेकर महंत की तरफ से दर्ज कराए गए मामले में एक जने को नामजद कर एक गाड़ी, 89 हजार रुपए और सोने की अंगूठी को लुट कर ले जाने के आरोप लगाए गए है। आरोपी बाद में संत को कमरा में बन्द कर भाग निकले। सुचना पर वैर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी की लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला। मामले को लेकर शुक्रवार को सन्त समाज और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने घटना की निंदा के साथ आक्रोश प्रकट करते मामले के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी कर सन्त की गाड़ी आभूषण और नगदी बरामद करने की मांग की है।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 13, 2026