शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बालिग प्रेमी युगल ने की शादी, परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शिवपुरी जिले के आसपुर की रहने वाली 18 वर्षीय नीतू केवट और जयनगर निवासी 21 वर्षीय अंकेश कुमार पाल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया है। नवदंपति ने आज बुधवार की दोपहर ढाई बजे बताया कि उन्होंने 7 जुलाई 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी चुना है। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं।