धौलपुर: मिडवे के पास किसान ने एजेंसी के बाहर ट्रैक्टर में लगाई आग, बार-बार खराब होने की वजह से किया ऐसा
शनिवार को एक युवक ने ट्रैक्टर के इंजन में आ रही बार-बार की शिकायतों से तंग आकर एजेंसी के बाद ट्रैक्टर को खड़ा कर आग लगा दी। ट्रैक्टर में आग लगते ही एजेंसी कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसान जीतू पुत्र भीकम सिंह निवासी मुरावली थाना कंचनपुर ने बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर खरीदने के बाद से ही बार-बार इंजन में शिक