धामपुर: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने धामपुर के ग्राम चक सहजनी स्थित 100 बेड अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Dhampur, Bijnor | Aug 20, 2026 गुरूवार की सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने धामपुर के ग्राम चक सहजनी स्थित 100 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं, जिस पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।