जहानाबाद: पंडुई बेलदारी बीघा गांव में नशेड़ी बदमाशों ने बारातियों से की लूटपाट व मारपीट, दूल्हा समेत कई घायल
जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडुई बेलदारी बीघा गांव में बारात के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें बारात पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बारात काको प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव से आई थी। आरोप है कि शराब के नशे में कुछ ग्रामीणों ने विवाद शुरू कर दिया और दूल्हे के पिता अयोध्या बिंद, भाई अशोक कुमार, राकेश कुमार, सहित कई घायल हो गए।