सहारनपुर: चिलकाना में शांति भंग की आशंका पर चार लोगों को गिरफ्तार किया, चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शनिवार दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को पठेड़ मुस्तकम गांव में कूड़ी की जमीन को लेकर सुरेश, नरेश और अमित के बीच आमादा-फसाद की स्थिति बन गई थी। शांति भंग की आशंका पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।