अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी
ग्राम मरोडा से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम मरोड़ा तहसील इटारसी से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रामपुर गुर्रा थाने में खड़ा किया गया है।
उक्त वाहन के विरुद्ध म. प्र. खनिज(अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) के प्रावधान अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP