शाजापुर: नैनावद में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर जिला अस्पताल में उपचार जारी
नैनावद में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। घायल के परिजन ने बताया कि रामचंद्र निवासी शुजालपुर की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें रामचंद्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है।