शाहजहाँपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी शादाब को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहा था। विवेचना के दौरान मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के साथ बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।