भांवरकोल में गोली कांड, दो युवकों को लगी गोली, पुरानी कहासुनी के बाद फायरिंग....
भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर के पास पर मंगलवार को गोली चलने की घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को गोली लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुखडेहरा गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपीयों से और दोनो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद सुखडेहरा में हुआ था, जहां मारपीट के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद पीड़ित पक्ष थाने में शिकायत देने जा रहा था। इसी दौरान जसदेवपुर के पास फिर विवाद हुआ और गोली चलने का आरोप है।
घायल युवकों की पहचान सुखडेहरा निवासी राघवेश सिंह यादव (35), पुत्र विजय शंकर सिंह यादव, और पंकज सिंह यादव (25), पुत्र राजमोहन यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राघवेश के पैर और कान में गोली लगी है, जबकि पंकज के सीने के दाहिने तरफ गोली लगने की बात सामने आई है।
भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू, पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय, और आशुतोष उर्फ बिट्टू, पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय, के नाम सामने आए हैं। घटना के कारणों और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आगे कि विधिक कार्रवाई कि जा रही है।
#Bhawarkol #GhazipurNews #CrimeNews